नाश्ते के रूप में सर्वाधिक प्रयोग की जाने वाली ब्रेड या टोस्ट को खाते समय एक शोर सुनाई देता है। इससे हमें ऐसा एहसास होता है जैसे यह आसपास बैठे सभी लोग सुन रहे होंगे। वास्तव में ऐसा कुछ नहीं होता- कुछ सूखा या क्रिस्पी (कुरकुरी) चीज़ खाने पर होने वाली आवाज़ सिर्फ हमें ही सुनाई देती है दूसरों को नहीं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हवा के माध्यम से कान तक पहुँचने वाली ध्वनि हलके शोर के समान लगती है वही ध्वनि जब दांतों के द्वारा खोपड़ी के ठोस रेशों से होकर हमारी सुनने वाली संवेदनाओं की वाहक सिरों तक पहुंचती है तो यह तेज़ शोर में बदल जाती है। यह शोर सिर्फ हमारे कानो में ही होता है आसपास बैठे लोगों को परेशान नहीं करता।
0 टिप्पणियाँ