सोना के बारे में रोचक तथ्य



सोने के कुछ विशेष स्थिरांक – Gold Constants


संकेत – Au (लेटिन के शब्द Aurum से लिया गया है जिसका अर्थ होता है ‘सूर्य की चमक’)

परमाणु संख्या – 79

गलनांक – 1064.43°C

धनत्व – 19.3 gm/cm³


सोने की रोचक जानकारी – Gold Facts in Hindi


1. सोना 1064.43°C पर पिघलना शुरू कर देता है। यह ताप और बिजली दोनो का सुचालक है और इसे जंग नही लगती।


2. सोना एकलौती धातु है जिसका रंग पीला होता है। कुछ और धातुओं का रंग भी लगभग पीले रंग जैसा हो सकता है, पर यह तब ही संभव है जब उनकी क्रिया किसी विशेष रसायन से कराई जाए।


3. सोना बहुत ही लचीली धातु है। मात्र 28 ग्राम सोने की 8 किलोमीटर लंबी एक बहुत ही बारीक तार बनाई जा सकती है।


4. कैरट सोने की शुद्धता परखने की एक इकाई है। इस इकाई के अनुसार जिस किसी वस्तु (गहना, सिक्के आदि) में सोने की मात्रा 99.9 % हो उसे 24 कैरट सोना माना जाएगा। 18 कैरट वाले में 75 %, 14 कैरट वाले में 58.5 % और 10 कैरट सोने में 41.7 % शुद्ध सोना होता है। बाकी का जो भाग होता है वो अकसर चाँदी या अन्य धातुओ जैसे के ताबें , निक्कल, लोहा आदि का बना होता है।


5. यदि 15वीं सदी के अंत से आज तक उत्पादित सोने को सजाकर रखा जाए तो लगभग 20 मीटर लंबा, चौड़ा तथा ऊँचा घन बन जाएगा। हैरानी की बात तो यह है कि इतनी छोटी मात्रा के पादर्थ द्वारा करोड़ो मनुष्यों के भाग्य का नियंत्रण होता रहा।


6. भले ही बहुत सारा Gold इसके कीमती होने के कारण मनुष्य द्वारा खोज लिया गया है परंतु अभी भी पृथ्वी के कुल सोने का 80 फीसदी हिस्सा जमीन में ही है।


7. अब तक का सबसे बड़ा कच्चे सोने का टुकड़ा आस्ट्रेलीया में खोजा गया है। John Deason और Richard Oates ने 5 फरवरी 1869 को इस टुकड़े को खोजा और इसे “Welcome Stranger” नाम दिया। Welcome Stranger जमीन के मात्र दो इंच नीचे था और इससे प्राप्त सोने का वज़न लगभग 71 किलो था।


8. भारत में सोने का उपयोग बहुत पहले से होता आया है। मोहनजोदड़ो और हड़प्पा में मिले अवषेशों से पता चलता है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ