इत्र कैसे बनाते है?-

 पुराने समय में फूलों के रस से बना इत्र का प्रयोग सिर्फ राजा महाराजा करते थे। आज इसका उपयोग काफी आम हो गया है और इसे बनाने के तरीके में भी बदलाव आया है।


पहले फूलों का तेल, कुछ ख़ास प्राकर्तिक पदार्थों से बनी खुशबू को निश्चित अनुपात में मिलाकर इत्र तैयार किया जाता था। यह प्रक्रिया आज भी इत्र बनाने में शामिल है।



हर एक इत्र का अलग सूत्र होता है। इसे बनाने के लिए खुशबूदार फूलों को पानी में उबाला जाता है, इससे निकलने वाली भाप को ठंडा करके दुसरे बर्तन में एकत्र कर लेते हैं।


इससे फूलों में मौजूद तेल भी भाप के साथ बर्तन में एकत्र हो जाता है और पानी के ऊपर तैरने लगता है। इस तेल को पानी से अलग कर इत्र निर्माण में प्रयोग किया जाता है।


बताते चलें की हिरन, ऊदबिलाव जैसे कुछ जानवर भी सुगंधित पदार्थ बनाते हैं। इनसे प्राप्त पदार्थ का प्रयोग भी इत्र बनाने में किया जाता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ